ग्रेटर नोएडा में हो गया बड़ा काण्ड, मच गई चीख-पुकार
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:30 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा शहर में अचानक एक बड़ा काण्ड हो गया। ग्रेटर नोएडा शहर में हुए इस काण्ड के कारण शहर में अचानक चीख-पुकार मच गर्ई है। ग्रेटर नोएडा में मची चीख-पुकार के कारण जब शहर के नागरिकों को इस काण्ड का पता चला तो सभी नागरिक हैरान रह गए। ग्रेटर नोएडा में हुआ यह काण्ड था ही ऐसा कि इसे देख तथा सुनकर हर किसी को हैरान तथा परेशान होना बनता था।
मकान में टॉयलेट की सीट फटकर हुए तेज धमाके
आपको बता दें कि सोमवार 5 मई 2025 को ग्रेटर नोएडा शहर में अचानक बड़ा काण्ड हो गया। यह काण्ड ग्रेटर नोएडा शहर के सेक्टर-36 में हआ है। ग्रेटर नोएडा में यह काण्ड एक मकान में टॉयलेट की सीट फटकर हुए तेज धमाके के रूप में सामने आया है। इस काण्ड में घटना के समय टॉयलेट के अंदर मौजूद एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल होने वाला युवक एक छात्र है। इस हादसे के कारण छात्र ने बहुत ही जोर से चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया। पीडि़त छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की लपटों में झुलसकर छात्र के चेहरे और हाथों की स्किन तक उतर गई है। इस घटना के पीछे मीथेन गैस के कारण विस्फोट होने की आशंका जताई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 के मकान नंबर सी-364 में सुनील प्रधान अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका 20 वर्षीय बेटा आशू नागर शनिवार दोपहर टॉयलेट गया था। आशू स्कूल में पढ़ता है। शौच के बाद जैसे ही उसने वेस्टर्न टॉयलेट सीट का फ्लश बटन दबाया, तभी सीट फट गई और आग की लपटें उठने लगीं। विस्फोट होने से आशू का चेहरा, हाथ, पैरा और दूसरे अंग बुरी तरह से झुलस गए। आनन-फानन में उसे जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, घायल छात्र को ठीक होने में काफी समय लगेगा। आग की लपटों में झुलसकर छात्र के चेहरे और हाथों की स्किन तक उतर गई है।
मीथेन गैस के कारण हुआ ग्रेटर नोएडा में बड़ा काण्ड
ग्रेटर नोएडा के इस काण्ड को मीथेन गैस के कारण हुआ माना जा रहा है। इस विषय में आईटीएस कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. समीर कुमार सिंह का कहना है कि सीवर में मीथेन की निकासी न होने पर गैस कहीं न कहीं से निकलने का प्रयास करती है। ऐसा हो सकता है कि टॉयलेट सीट से मीथेन का रिसाव हुआ हो और बिजली के स्विच या उपकरण से गैस ने आग पकड़ ली हो।
सेक्टर के एक्टिव सिटीजन टीम से हरेंद्र भाटी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा का सीवर सिस्टम पूरी तरह से जाम है। पहले वेंट पाइप लगाया जाता था ताकि सीवर से निकलने वाली मीथेन गैस वायुमंडल में चली जाए। अब इस प्रकार के पाइप नहीं लगाए जा रहे, जिससे गैस अंदर ही फैलती रहती है। करीब डेढ़ साल से पी-3 गोलचक्कर के पास सीवर लाइन टूटी हुई है, जिसको सही करने के लिए कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक यह लाइन ठीक नहीं हुई। छात्र के पिता सुनील प्रधान ने बताया कि उनके घर से सीवर लाइन सटी है, जो लंबे समय से जाम है। आशंका है कि सीवर लाइन जाम होने के कारण मीथेन गैस बनी हो। छात्र ने जैसे ही फ्लश बटन दबाया तो विस्फोट के साथ सीट फट गई। उन्होंने बताया कि बाथरूम और रसोई के बीच शाफ्ट में विंडो एसी का एक्जॉस्ट लगा है। इसके पीछे ग्रीन बेल्ट है। Greater Noida News