ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बस में लगी भीषण आग, खाक हुई बस
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 06:17 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के राइस चौकी के पास बस में भीषण आग लग गई। आग की लपटों से आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल कर्मी आग बुझाने के लिए जुट गए हैं।
किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं
जानकारी के मुताबिक जिस बस में आग लगी है वो एक प्राइवेट बस बताई जा रही है। हालांकि आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी अभी तक नहीं मिली है।