
Greater Noida News (अमन भाटी) : मौसम बदलते ही हुई बारिश से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कार्यों की सच्चाई सामने आ रही है। हाईटेक शहर ग्रेटर नोएडा में जगह-जगह पानी भरा हुआ है जो प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों की पोल खोलते हैं। ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा प्रवेश द्वार से कुल 500 मीटर दूर हल्द्वानी मार्ग पर देखने को मिला है। जहां सुबह बारिश होने से पानी भरा हुआ है। साथ ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गांव ऐमानाबाद में देखने को मिला है जहां बारिश होने की वजह से नाले का पानी घरों कें अंदर जा रहा है जिससे क्षेत्रवासी परेशान हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा है।
ग्रेटर नोएडा प्रवेश द्वारा से कुल 500 मीटर दूर (हल्दौनी मोड़) पर थोड़ी सी बारिश होने से ही जलभराव हो जाता है। जिससे यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अभी तक तीन सीईओ बदल गए लेकिन शहर में समस्याओं का समाधान अभी तक नहीं हुआ है। लोगों के द्वारा बताया गया कि आईएएस नरेंद्र भूषण तो मौके पर छाता लेकर पहुंचे थे और समाधान के लिए 5 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया। फिर भी समस्या बरकरार है।
[caption id="attachment_97660" align="alignnone" width="612"]
Greater Noida News[/caption]
ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ऐमानाबाद गांव में देखने को मिला है। जहां बारिश होने से जलभराव हो गया है। पानी उल्टा घरों में जा रहा है। गांव के निवासियों ने बताया कि मामले की बार-बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। गांव की कई गलियां मेन रोड से 3 फीट नीची हैं। बारिश होने पर नाले का पानी घरों में आ जाता है। निवासियों द्वारा रोड को ऊंचा कराने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन प्राधिकरण के अधिकारी किसानों की एक नहीं सुनते हैं। Greater Noida News