महागुन मंत्रा सोसाइटी में लगी भीषण आग, आसमान में फैला धुंए का गुब्बार
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:23 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक सोसाइटी में आग लगने से हडकंप मच गया। बताया जा रहा है कि सोसाइटी में आग लगने से सारा सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के मुताबिक सोसाइटी में आग बालकनी में बने मंदिर के दीये से लगी। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड और पुलिस मौके से पहुंची और मोर्चा संभाला। इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में खौफ का माहौल बना हुआ है।
आग लगने से सामान जलकर हुआ खाक
जानकारी के मुताबिक ये पूरी घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट की महागुन मंत्रा सोसायटी की है। जहां बीती रात एक फ्लैट में भीषण आग लग गई जिसमें देखते ही देखते लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। फ्लैट में आग लगता देख पूरी सोसाइटी में हाहाकार मच गया जिसके बाद आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को तत्काल सूचना दी। आग की जानकारी मिलते ही मौके पर दमकल कर्मी पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रहे।
बाहर गया था परिवार
मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त फ्लैट में आग लगी उस वक्त फ्लैट में रहने वाला परिवार किसी कार्यक्रम के लिए बाहर गए हुए थे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। कहा जा रहा है कि फ्लैट में आग बालकनी में बने मंदिर के दीये से लगी। दीये से निकली आग तेजी से फ्लैट में फैल गई, जिससे वहां रखा सारा सामान पूरी तरह से जल गया। देखते ही देखते आसमान में धुंओं का गुब्बार फैल गया जिसे बाद आसपास के लोगों में शोरगुल मच गया। इस मामले में नोएडा पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मात्र 5 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा, मंदिर में जल रहे दीये के कारण यह घटना हुई। तत्काल फ्लैट के मालिक को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। Greater Noida News