
Greater Noida News : थाना बीटा-2 पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने कुख्यात पेचकस गैंग के शातिर बदमाश को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश पर कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। पकड़ा गया आरोपी व उसके साथी राहगीरों को कम पैसे में अपनी गाड़ी से उनके गंतव्य तक पहुंचाने का लालच देकर रास्ते में लूट लेते थे।
एडीसीपी अशोक कुमार के अनुसार थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा को सूचना मिली कि कुख्यात पेचकस गिरोह का सक्रिय सदस्य हेमंत शर्मा सेक्टर गामा-1 के गंदे नाले के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से खड़ा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापा मार कर आरोपी हेमंत शर्मा पुत्र राधा कृष्ण शर्मा निवासी जट्टारी थाना टप्पल जनपद अलीगढ़ को दबोच लिया।
Greater Noida News : तलाशी में इसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में हेमंत शर्मा ने बताया कि वह किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से खड़ा हुआ था। एडीसीपी ने बताया कि पकड़ा गया हेमंत शर्मा अपने साथियों के साथ राहगीरों को उनके गंतव्य तक कम पैसे में ले जाने का लालच देकर अपनी गाड़ी में बैठा लेते थे।
सुनसान जगह पर अवैध हथियार व पेचकस के बल पर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। कुख्यात पेचकस गैंग द्वारा नोएडा व ग्रेटर नोएडा में लगभग एक दर्जन से अधिक लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। पूर्व में पुलिस द्वारा इस गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
जनवरी माह में गिरोह के सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस मामले में हेमंत शर्मा लगातार फरार चल रहा था। डीसीपी ग्रेटर नोएडा द्वारा हेमंत की गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। Greater Noida News
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।