Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र में तेज गति में आ रहे बाइक सवार ने एक टेलीकॉलर युवती को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वही एक अन्य घटना में बाइक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
Greater Noida News
सेक्टर-63 स्थित सुमिराम सांई रियलटर्स के निदेशक अंकुर तेवतिया ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके ऑफिस में टेलीकॉलर के पद पर कार्यरत कुमारी रिकांशी सेक्टर-16 से अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। इस दौरान तेज गति में आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रिकांशी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेहोश हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। मौका देखकर बाइक सवार लोगों को धक्का देकर फरार हो गया।
गंभीर स्थिति में रिकांशी को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में उसके एक पैर की हड्डी टूट गई और उसके गंभीर चोटे आई हैं। अंकुर तेवतिया की शिकायत पर थाना बिसरख पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं थाना फेज-2 क्षेत्र की पंचशील चौकी के पास पैदल जा रहे विजय कुमार को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हर्षवर्धन ने राहगिरो की मदद से विजय कुमार को फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया और वहां से रफू चक्कर हो गया। इस संबंध में घायल की बेटी सोनम ने बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।