
Greater Noida (चेतना मंच)। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पड़ोस में रहने वाला एक युवक दगाबाज निकला। ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा से पड़ोस में रहने वाला एक युवक, एक किशोरी को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। वहीं थाना फेस-3 क्षेत्र से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
मूल रूप से बिहार निवासी दिलावर हुसैन (काल्पनिक नाम) अपने परिवार सहित कुलेसरा गांव में किराये पर रह रहे हैं। उनकी बेटी बीते 12 अक्टूबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। दिलावर ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बेटी की गुमशुदगी की उन्होंने दो दिन बाद थाने में दर्ज करा दी थी। इस दौरान जब उन्होंने अपने स्तर से पता लगाया तो पता चला कि उनके बेटी को पड़ोस में रहने वाला सोनू पुत्र प्रेम किशोर उर्फ बल्लू निवासी जालौन शादी करने के लिए बहला फुसलाकर कर ले गया है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ नामजद अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
ग्रेटर नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के घड़ी चौखंडी गांव में किराये पर रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 17 वर्ष से बेटी घर से बाहर गई थी इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर लापता किशोरियों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
नोएडा के थाना सेक्टर-20 में एक व्यक्ति ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ बैंक अकाउंट से पैसे निकालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। नोएडा के सेक्टर-18 स्थित मोजैक होटल में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत रामचंद्र ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका एचडीएफसी बैंक में सैलरी अकाउंट है। बीते दिनों उसके मोबाइल फोन पर अकाउंट से पैसे निकालने के मैसेज आए जिस पर उसने बैंक को सूचित किया।
इसके अलावा उसने साइबर क्राइम में में भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद साइबर सेल ने उसके कुछ पैसों को होल्ड करवा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस खाते में पैसे ट्रांसफर हुए हैं उसके खाताधारक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।