Greater Noida News ग्रेटर नोएडा। बोडाकी गांव में मामूली विवाद के दौरान तमंचे से फायर कर हत्या का प्रयास करने के एक आरोपी को थाना दादरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। इस मामले में दो अन्य नामजद आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि बोड़ाकी गांव निवासी संजय ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले सुमित, लक्ष्मण और कर्मवीर उनके निजी रास्ते से ट्रैक्टर के द्वारा अपने खेत में मिट्टी डाल रहे थे। उन्होंने जब अपने निजी रास्ते का प्रयोग करने के लिए मना किया तो आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। गाली गलौज का विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने तमंचे से उस पर फायर कर जान से मारने का प्रयास भी किया। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को इकट्ठा होते देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बोड़ाकी गांव से कर्मवीर पुत्र श्रीराम को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
Greater Noida News
क्षेत्र में बढ़ रही है दबंगों की मनमानी
इन दिनों ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दबंगों का उत्पीड़न लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे अपराध और उत्पीड़न बढ़ रहा है। दबंगों द्वारा इन दिनों इस तरह की हरकत आम हो गई है। लोग इतने उग्र हो गए हैं कि बात बात पर मारपीट और तमंचा निकालना या चला देना उनके लिए आम बात हो गई है। ज्यादातर मामलों में लोग तमाशबीन बने रहते हैं। कुछ ही मामलों में लोग इसका विरोध करते हैं या मौके पर इकट्ठे भी होते हैं। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए समाज को एकजुट होते हुए हर तरह के अपराध और अपराधियों का मुकाबला करना होगा। अगर समाज में जागरुकता आएगी तभी इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सकेगा।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।