Greater Noida News :सेक्टर का हाल जानने सड़कों पर उतरी एसीईओ मेधा रूपम
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:01 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण से आईएएस एसीईओ मेधा रूपम और ओएसडी सतीश कुशवाहा के साथ अथॉरिटी की टीम ने आज सेक्टर स्वर्ण नगरी का दौरा किया। जिसमे अधिकारियों द्वारा सेक्टर की समस्याओं को करीब से समझा। आरडब्लूए स्वर्ण नगरी की टीम ने एसीईओ मेधा रूपम के साथ सेक्टर में घूमकर प्रमुख समस्याओं को दिखाया। दौरे के दौरान एसीईओ ने निवासियों से बातचीत कर समस्याओं के बारे में ली जानकारी।
इन समस्याओं को लेकर कराया अवगत
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम द्वारा आज सेक्टरों का हाल जानने के लिए कई घंटे सड़कों पर घूमी। इस दौरान उन्होंने मुख्य रूप से सेक्टर स्वर्ण नगरी का दौरा किया। सेक्टर में पानी की समस्या, सिक्योरिटी, लाइट की समस्या, चारदिवारी जैसी समस्याओं पर कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। सेक्टर की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राजेश भाटी द्वारा टीम के साथ मिलकर एसीईओ को सेक्टर की समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
वाटर पार्क में फाउंटेन की बाउंड्री होगी रिपेयर
Greater Noida News : राजेश भाटी ने बताया कि सेक्टर में स्थित पानी की टंकी की चारदीवारी, पानी के लो प्रेशर की समस्या, गंगाजल की लाइन जो जोड़ी गई है उसको शुरू कराने के लिए साथ ही पानी की टंकी पर गेज मीटर लगाने के लिए मांग की। उन्होंने बताया कि वाटर पार्क अन्य सभी पार्कों में हाई मास्क लाइट नहीं है जिससे रात के समय में बाहरी लोग अंधेरे का फायदा उठाकर दीवार कूदकर अंदर आ जाते हैं। सैक्टर के लिए सिक्यॉरिटी कंसर्न है, सभी के लिए सिक्योरिटी बहुत जरूरी है। साथ ही उन्होंने पार्कों में 2 शौचालयों के लिए एसीईओ से मांग की है। वाटर पार्कों में फाउंटेनस की टूटी बाउंड्री को भी रिपेयर किया जाएगा।
कंपनी को सफाई के लिए ट्रैक्टर बढ़ाने के दिए निर्देश
Greater Noida News : दौरे के दौरान एसीईओ ने सेक्टर में खाली पडे प्लॉटस में की बड़ी-बड़ी झाड़ियों को साफ कराने के निर्देश दिए। जिसके लिए सफाई कंपनी को सफाई के लिए पर ट्रैक्टर 1 किलोमीटर के लिए को कवर करने और ट्रैक्टरों से की संख्या बढ़ाने के लिए बोला गया। एसीईओ द्वारा निवासियों से बात कर स्वर्ण प्लाजा के सामने बनने वाले वेंडर जोन से होने वाली समस्याओं को देखते हुए निष्कासित कर दिया गया है। सेक्टर में दौरे के दौरान हॉर्टिकल्चर विभाग से नथोली, एसएम चेतराम जल विभाग से, हेल्थ विभाग से नीरज, सुभाष, उत्सव, निरंजन और मनोज, सिविल से विजय वाजपेई, राकेश कुमार, राम किशन, सुंदर कसाना और कुलदीप शर्मा साथ ही सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
#Hindinews #greaternoida #latestnewsgreaternoida