
Greater Noida News :ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा वन में आज सेक्टर की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण के ACEO मेधा रूपम और उनकी टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। सेक्टर की RWA अध्यक्ष शेर सिंह भाटी और सेक्टर के निवासियों द्वारा अधिकारियों को चेक सेक्टर की समस्याओं से अवगत कराया गया। अल्फा वन RWA अध्यक्ष शेर सिंह भाटी ने सेक्टर की समस्याएं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
सेक्टर निरीक्षण के दौरान ACEO मेधा रुपम ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को भी सुना। आरडब्ल्यूए के संरक्षक सुशील नागर, जितेंद्र भाटी, श्रीपाल फौजी, प्रेम सिंह भाटी, संजय शर्मा, एलपी गुप्ता, राजकुमार नागर, श्रीमती ज्योति सिंह द्वारा सेक्टर का बारीकी से दौरा किया गया। जिसने साफ-सफाई को लेकर नाली, सीवर, पानी, कूड़ा घर से उठाने के लिए आदि समस्याओं से अधिकारियों को सचेत किया और 15 दिन का अधिकारियों का समय दिया गया। 15 दिन के बाद एसीईओ मेधा रूपम द्वारा सेक्टर का दोबारा से निरीक्षण किया जाएगा।
सेक्टर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष शेर सिंह भाटी ने बताया कि अल्फा वन सेक्टर सबसे पुराना सेक्टर है और यहां की सीवर और पानी की लाइन बहुत पुरानी हो गई है। जिसके कारण आए दिन पानी ओवरफ्लो होता रहता है। जिससे निवासियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अल्फा वन सी मार्केट की हालत दयनीय स्थिति में है यहां मार्केट में शौचालय खराब है। सेक्टर अल्फा 1 सेक्टर की सड़कों की हालत बहुत खराब है। काफी दिन के बाद में सड़क नालियों के नवनिर्माण के कारण सड़क टूट गई है और जर्जर हो गई है।
उन्होंने बताया कि सेक्टर में पीजी गेस्ट हाउस की बहुत बड़ी समस्या है। आए दिन झगड़ा होता रहता है और लोगों के घरों के बाहर से पीजी की वजह से कूड़े का निस्तारण नहीं हो पाता है जो कि रोड पर जमा हो जाता है। सेक्टर के अंदर आवारा पशुओं का आवागमन लगा रहता है। सेक्टर के अंदर नालिया भरी पड़ी है। सफाई कर्मचारियों द्वारा अभी तक सफाई भी नहीं हो पाई है, नालियों के ढक्कन टूटे पड़े हैं और नालियों का पानी रोड पर जाना रहता है। मलबे के ढेर होने के कारण सही प्रकार से निस्तारण ने किया जाता जगह-जगह मलबे के ढेर लगे हुए है। सेक्टर के दौरे के दौरान सतीश कुशवाह, ओएसडी वरिष्ठ प्रबंधक उत्सव निरंजन, वरिष्ठ प्रबंधक विजय कुमार वाजपेई, सहायक प्रबंधक मनोज कुमार, गौरव बघेल समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#GreaterNoidaTodayNews #GreaterNoidaHindiNews #GreaterNoida BreakingNews #GreaterNoidaLatestNews