ग्रेनो में ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:05 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को जैतपुर-वैशपुर की ग्रीन बेल्ट में हो रहे अवैध निर्माण को उद्यान विभाग की टीम ने तोड़ दिया और दोबारा निर्माण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। दरअसल सीईओ CEO एनजी रवि कुमार के निर्देश पर ओएसडी गुंजा सिंह ने ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान शुरू किया है। Greater Noida News
ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण दिखे तो तत्काल तोड़ने की कार्रवाई करें
ओएसडी गुंजा सिंह ने उद्यान विभाग की टीम को निर्देश दिये हैं कि ग्रेटर नोएडा के किसी भी ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण दिखे तो उसे तत्काल तोड़ने की कार्रवाई करें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि किसी भी ग्रीन बेल्ट में नया अवैध निर्माण होता पाया गया तो उद्यान विभाग के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Greater Noida News