Greater Noida News : नशेड़ियों ने खरीदे मालपुए, पैसे मांगे तो कर दी दंपत्ति की पिटाई
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Aug 2023 06:48 PM
Greater Noida News : दो नशेड़ियों द्वारा खुर्जा अंडरपास के नीचे मालपुआ खरीदने और पैसे मांगने पर दंपत्ति की पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मालपुआ बेचने वाली महिला डॉली ने थाना जेवर में दो लोगों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करवाया है।
Greater Noida News In Hindi
Greater Noida News : ग्राम मंगरौली रोड नई बस्ती जेवर निवासी डॉली ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि वह कस्बे में मालपुआ की ठेली लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। बीती शाम वह खुर्जा अंडरपास के नीचे मालपुआ बेच रही थी। इसी दौरान खाजपुर निवासी अनिल अत्री व नरेंद्र उसकी ठेली पर पहुंचे और एक किलो मालपुआ तुलवा लिया। उसने जब मालपुआ के पैसे मांगे, तो आरोपी आग-बबूला हो गए और गाली-गलौज करने लगे।
गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से कर दी पिटाई
डॉली का आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर नशे में धुत दोनों युवकों ने उसके व उसके पति पुराण के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लाठी-डंडों से दोनों की जमकर पिटाई की। झगड़ा होता देखकर आस-पड़ोस के लोगों ने किसी तरह उन्हें इन शराबियों के चंगुल से छुड़ाया। भीड़ को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
Lucknow News: 2 सितंबर को लखनऊ की मेयर ने बुलाई कार्यकारिणी की बैठक, कई अहम प्रस्ताव होंगे पासदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।