ब्राह्मण कल्याण बोर्ड और भगवान परशुराम भवन का जल्द हो निर्माण: पं. पीतांबर शर्मा
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 10:02 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के पी-3 सेक्टर के बारात घर में अखिल भारतवर्ष ब्राह्मण महासभा की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन का विस्तार करने के साथ-साथ संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर भी चर्चा की गई।
Greater Noida News
ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की रखी मांग
ग्रेटर नोएडा के पी-3 सेक्टर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा ने कहा कि उनका संगठन पूरी तरह से राजनीतिक है। संगठन किसी जाति धर्म के खिलाफ नहीं है। लेकिन अगर ब्राह्मण समाज के अधिकारों पर कुठाराघात किया गया, तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण महासभा द्वारा पिछले काफी समय से ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन तथा नोएडा शहर में भगवान परशुराम भवन के निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। दोनों मांगे पिछले काफी समय से लंबित चल रही है, जिन्हें पूरा कराये जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बैठक में उपस्थित समाज के लोगों का आह्वान किया, कि वह इन दोनों मांगों को पूरा करवाने में अहम योगदान दें और समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।
Greater Noida News इन लोगों को मिली जिम्मेदारी
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने दनकौर निवासी राजेश शर्मा को जिला अध्यक्ष, श्रीमती गायत्री तिवारी को महिला प्रकोष्ठ मेरठ मंडल की अध्यक्ष, पूजा शर्मा को मेरठ मंडल की महामंत्री और कृष्ण कुमार शर्मा को मेरठ मंडल के सचिव की जिम्मेदारी दी। इस अवसर पर पी-3 सेक्टर के नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा को भी सम्मानित किया गया। बैठक में महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व विधान परिषद सदस्य सतीश शर्मा सहित सुरेंद्र शर्मा, परमानंद शर्मा, रामकुमार शर्मा, मांगेराम शर्मा, सुरेश शर्मा, ओपी शर्मा, कर्नल एस वी द्विवेदी, अनिल शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।