Greater Noida News : पीने के पानी को साफ करने के लिए बनाएगे एप, जिससे मिल सके साफ़ पानी
An app will be made to clean drinking water, so that clean water can be obtained
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 12:14 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकाथॉन में आए अफ्रीकी देश गिनी बिसाऊ देश के आठ छात्र-छात्राओं का ग्रुप पीने पानी की गुणवत्ता को सुधारने और स्वच्छ बनाने को लेकर एक प्रोजेक्ट पर प्रतियोगिता में 36 घंटे तक कार्य करेगा। सदस्यों ने अपने देश में पानी की समस्या और उसके सुधार लाने के लिए विश्वविद्यालय में कई प्रोजेक्ट पर कार्य करे, जिसको लेकर वे इस पर अपने स्तर से डिजिटल विधि के माध्यम से कार्य करना प्रयास करेगे। साथ ही पानी टीडीएस की मात्रा को कम और अधिक को भी डिजिटल माध्यम से बनाने के लिए कई उपाय करेंगे।
गिनी बिसाऊ छात्रों के साथ वालिटायर के शैली ने विदेशी छात्रों के द्वारा बताया कि पीने पानी को लेकर देश में समस्या है, गंदा और इसमें दुर्गंध को लेकर कई बार केस सामने आते हैं। जिसकी वजह शहरी और ग्रामीण एरिया में अधिकतर लोग बीमारी की चपेट में आते हैं, ऐसे में ड्रिंकिंग वाटर के मुद्दे को लेकर प्रतियोगिता में एक प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं। पानी की समस्या को लेकर पूर्व में भी अपने देश में पढ़ाई के दौरान कार्य चुके हैं, जिसमें उन्होंने वाटर आरओ बनाया था। जिसके बाद पानी में आने वाली गंदगी को लोगों को दिखाया था, साथ ही पानी में टीडीएस की मात्रा को भी बताया था।
Greater Noida News :
उन्होंने बताया कि हमारे यहा पर कई जगह पर आर्सेनिक व आयरनयुक्त पानी की शिकायत आती है, उस क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल पहुंचेगा। इसका असर यह होगा कि आर्सेनिक युक्त पानी पीने से जहां लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो जाते थे,उसमें भी कमी आएगी। शुद्ध पेयजल मिलने से काफी हद तक लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही नदियों के पानी को साफ़ करने में भी कई मदद करेगा।