Greater Noida News : अंसल हाईटेक टाउनशिप के चेयरमैन, प्रेसिडेंट व डायरेक्टर ने की धोखाधड़ी
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:19 AM
Greater Noida News : थाना दादरी मे एक महिला ने मैसर्स अंसल हाईटेक टाउनशिप के वाइस चेयरमैन, वाइस प्रेसिडेंट व डायरेक्टर सहित 12 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने प्लॉट व उस पर निर्माण के नाम पर उससे 14 लाख 85 हजार रूपए हड़प लिए।
Greater Noida News :
सेक्टर 14 निवासी महिला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने गत 20 अप्रैल 2013 को कंपनी द्वारा बनाई जा रही मैसर्स उत्तम स्टील एंड एसोसिएट्स में 200 वर्ग मीटर का प्लॉट खरीदने का सौदा किया था। 3512 प्रति वर्ग फीट की दर से सुशांत मेगापोलिस बिल्डअप एडज्वाइनिंग ग्रेटर नोएडा के साथ उसका कंपनी के बीच एक इकरारनामा हुआ था इकरारनामा के तहत उन्होंने पहली किस्त के रूप में 371325 अदा कर दिए। इसके बाद उन्होंने अलग अलग अलग समय में कंपनी को 1485301 अदा कर दिए। 20 जनवरी 2014 को जब वह अपने प्लॉट की स्थिति देखने साइट पर गई तो वहां कोई निर्माण नहीं मिला। इस पर उन्होंने कंपनी प्रबंधन से बात की तो उन्हें कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। कंपनी प्रबंधन के रवैए को देखकर उन्होंने जमा कराए गए रूपयों को वापस दिए जाने की मांग की। कंपनी प्रबंधन ने रुपए देने से साफ इनकार कर दिया। महिला ने मैसर्स अंसल, वाइस चेयरमैन प्रणव अंसल, चेयरमैन सुशील अंसल, अध्यक्ष विनीत श्रीवास्तव, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट देवकांत सिंह, एग्जीक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर जगत चंद, सतीश चंद्र, कुलामणि विश्वाल, जनरल मैनेजर अब्दुल शामी विकास जैन, मैनेजर दुष्यंत तोमर व अनिल नागर के खिलाफ प्लॉट के नाम पर धोखाधड़ी से लाखों रुपए हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह मुकदमा न्यायालय के निर्देश पर दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।