Greater Noida News:बिरौंडी गांव में कबाड़ी व कर्मचारी को पीटा, दबंगों की मनमानी
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:33 AM
Greater Noida News: चेतना मंच, थाना सूरजपुर क्षेत्र के बिरौंडी गांव में दबंगों ने एक कबाड़ी व उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में तीन नामजद सहित 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
Greater Noida News: आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी
रुहुल अमीन ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह 26 दिसंबर 2022 को अपनी कबाड़ी की दुकान पर अपनी पत्नी खुदीजा बेगम व हसमत अली के साथ काम कर रहा था। इस दौरान पड़ोस में ही कपड़े का काम करने वाले बिलाल, कलाम, आसमा खातून तथा 6 अन्य अज्ञात व्यक्ति हथियारों से लैस होकर उसकी दुकान पर आए। आरोपियों ने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसकी पत्नी व कर्मचारी हसमत ने जब उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों में उनके साथ भी जमकर मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
Greater Noida News: पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया
रूहुल अमीन के मुताबिक इस घटना में उनके यहां काम करने वाले हसमत अली को गंभीर चोटें आई जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाना सूरजपुर में शिकायती पत्र दिया गया लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Greater Noida News: रास्ते में नगदी लूटने के बाद पीटा, 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज