Greater Noida News : अरुणवीर सिंह ने रखी गौतमबुद्ध नगर की पहली ई-लाइब्रेरी की आधारशिला
Arunveer Singh laid the foundation stone of Gautam Buddha Nagar's first e-library
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 01:00 PM
ग्रेटर नोएडा। मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने गुरुवार को यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण क्षेत्र के ग्राम अट्टा गुजरान में ई-लाइब्रेरी के बिल्डिंग का शिलान्यास किया। इस लाइब्रेरी का निर्माण अट्टा गुजरान स्थित प्राइमरी पाठशाला में प्रांगण में करवाया जा रहा है। लाइब्रेरी का संचालन ग्राम पाठशाला ग्रुप द्वारा किया जायेगा।
लाइब्रेरी में लगाये जाएंगे 50 कंप्यूटर और 20 टेबलेट्स
मुख्य कार्यपालक डॉ. अरुण वीर सिंह ने घोषणा की कि यह लाइब्रेरी प्राधिकरण की संभवतः नोएडा क्षेत्र की पहली ई-लाइब्रेरी होगी। प्राधिकरण द्वारा इस लाइब्रेरी में 50 कंप्यूटर तथा 20 टेबलेट्स लगाये जाएंगे। लाइब्रेरी में ई-फाइल/बुक संबंधित छात्रों को इश्यू की जायेंगी। ग्राम के इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने प्राइमरी पाठशाला के साथ साथ गोदाम बनाये जाने की मांग की।
Greater Noida News
गांवों में सुविधाओं के विकास पर प्राधिकरण खर्च करेगा 10 करोड़
मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने कहा कि ग्राम अट्टा गुजरान में प्राइमरी पाठशाला के उच्चीकरण व मरम्मत आदि कार्यों, अतिरिक्त कक्ष बनाने, बालिका विद्यालय, ई-लाइब्रेरी, गोदाम, खेल का मैदान, पार्क व एक नया पंचायत घर बनाने पर आने वाला सम्पूर्ण व्यय 10 करोड़ रुपये प्राधिकरण की तरफ़ से किया जाएगा। प्राधिकरण के प्रयासों की ग्राम के सभी लोगों, बच्चों, महिलाओं ने सराहना की तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी का धन्यवाद किया।
इन लोगों ने बढ़ाई कार्यक्रम की शोभा
कार्यक्रम में एके सिंह महाप्रबंधक प्रोजेक्ट, नंद किशोर एसओ, एमएन तिवारी, सुभाष चंद्रा, विशेष यादव, ग्राम पाठशाल से डॉ. नीलम भाटी, रूपा, अरविंद प्रधान, बलराज प्रधान, जगवीर सेक्रेटरी, थैंक सिंह मुखिया, हिम्मत सिंह, सिकंदर आदि बड़ी संख्या ग्रामीण उपस्थित रहे।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#GreaterNoidaNews #YamunaExpresswayAuthoruty #Dr.ArunVeerSingh