ग्रेटर नोएडा में मंदिर पर हमला, दबंगों ने साधु-संतों को बेरहमी से पीटा
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
20 Aug 2024 11:44 PM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि ग्रेटर नोएडा के शीतला देवी शनि मंदिर पर मंगलवार को कुछ दबंग पहलवानों ने हमला बोल दिया। बताया जा रहा है इन पहलवानों ने मंदिर परिसर में घुसकर महंत व अन्य पुजारियों व सेवादारों को लोहे की रोड से बूरी तर पीटा। इसके बाद दबंग फरार हो गए। इस मामले में मंहत और पुजारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर मदद की गुहार लगाई है।
क्या है पूरी घटना Greater Noida News
मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के डेल्टा गोलचक्कर पर नवादा गांव के पास थाना सूरजपुर के अंतर्गत शीतला देवी मंदिर का है। इस मामले की जानकारी देते हुए मंदिर के महंत ने बताया कि यह तमाम लोग मंदिर के आस पास के क्षेत्रों के रहने वाले हैं और सभी पहलवान है। यह सभी लोग अलग-अलग क्लबों में बाउंसरों का काम करते हैं। आरोप है कि इन दबंगों की अगुवाई रंजीत पहलवान, कालू भाटी, अजय भाटी आदि कर रहे थे, जो आपराधिक कामों के लिए जाना जाता है। इनके खिलाफ कई मामले पहले से दर्ज हैं।
[video width="848" height="480" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-20-at-6.13.53-PM.mp4"][/video]
जमीनों पर कब्जा करना चाहते थे
आपको बता दें कि आरोप है कि इन सभी का मुख्य उद्देश्य पहलवानों को एकजुट कर के आसपास की ज़मीनों पर कब्जा करना है। इसी मंशा से मंदिर में आए दिन अराजकता और हंगामा करते रहते हैं। महंत ने बताया कि जब इनको इस काम से रोका गया तो इन सभी लोगों ने योजना बनाकर भारी संख्या में इकट्ठा होकर मंदिर पर हमला बोल दिया। इस पूरे मामले की शिकायत ग्रेटर नोएडा के उच्च पुलिस अधिकारियों से कर दी गई है, साथ ही पुलिस को पूरे मामले का CCTV फुटेज खंगाल रही है। संतों ने अपनी सुरक्षा के लिए कमिश्नर नोएडा से गुहार भी लगाई है।
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।