
Greater Noida (चेतना मंच)। जेवर कस्बे में मकान पर मालिकाना कब्जे के विवाद में चार आरोपियों ने पड़ोसी के घर पर हमला बोलकर जमकर मारपीट की। आरोपियों ने लाठी-डंडों से पड़ोसी व उसके भाइयों को जमकर पीटा। पीड़ित ने थाना जेवर में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहल्ला टंकी वाला जेवर निवासी इसराइल ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले सरफराज, सरताज, काशम, हासम गत दिनों जबरन उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। इस बात का जब उसने और उसके भाई जैद व इकलास ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और सरियों से उनके साथ जमकर मारपीट की। झगड़ा होता देखकर मौके पर पड़ोसी इक्ट्टा हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पड़ोसियों की मदद से वह अपने भाइयों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक मकान पर मालिकाना हक को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले काफी समय से विवाद चला आ रहा है।
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के फजायलपुर गांव में खेत में धान लगा रही युवती के साथ एक युवक ने मारपीट की। इस बात का विरोध जताने युवती के परिजन जब आरोपी के घर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। ग्राम फजलपुर निवासी सरफराज ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी भतीजी साजिया खेत में धान लगा रही थी। उसके साथ खेत में धान लगा रहे अबरार ने किसी बात पर टीका टिप्पणी कर दी। इसका विरोध करने पर अबरार ने साजिया के साथ मारपीट की। साजिया ने घर पहुंचकर अबरार द्वारा की गई मारपीट की जानकारी दी।
Greater Noida News in Hindiसरफराज के मुताबिक जब वह अबरार के घर इस मामले की शिकायत लेकर पहुंचा तो घर पर मौजूद अबरार, इंतजार, भोला खा, ईसुब ने उसके साथ गाली।गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मौके पर इकट्ठा हुए आस-पड़ोस के लोगों ने किसी तरह आरोपी के चंगुल से उसे बचाया। उसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।