Greater Noida News ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड व सैलरी स्लिप के जरिए एक व्यक्ति के नाम पर जालसाज ने बैंक से लोन लेने के लिए अप्लाई किया। इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने थाना दादरी में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।सेक्टर ओमिक्रोन-1 के एचआईजी अपार्टमेंट निवासी अभिषेक कुमार ने पुलिस की शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके नाम पर फर्जी तरीके से पर्सनल लोन लेने की कोशिश की जा रही है। उक्त व्यक्ति द्वारा उसके नाम से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, सैलरी स्लिप और अन्य कागजात बनवाए हुए हैं इसके अलावा उसके टीडीएस फाइल भी फर्जी बनवाई हुई है उक्त जालसाज ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक से उसके नाम पर पर्सनल लोन लेने के लिए अप्लाई किया हुआ है।
पुलिस को उपलब्ध करवाई जानकारी
अभिषेक ने पुलिस को उक्त व्यक्ति द्वारा पर्सनल लोन के लिए लगाई गई एप्लीकेशन नंबर, बैंक नंबर व आईएफएससी कोड की जानकारी दी है। पीडि़त ने आरोपी का फोन नंबर भी पुलिस से शेयर किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पीडि़त द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।Greater Noida Newsइन दिनों लोन के नाम पर तरह तरह से फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इसी क्रम में दूसरे के नाम पर फर्जी तरीके से लोन लेने की अलग अलग तरीकों से कोशिशें हो रही हैं। बाद में जब लोन की वसूली का समय आता है ज्यादातर तभी इस तरह के मामलों का पता चलता है। सस्ते ब्याज पर भी लोन दिलाने वालों की बाढ़ सी आ गई है। आए दिन फोन फेसबुक आदि माध्यमों से लोग इसके शिकार होते रहते हैं।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।