Greater Noida News : नौकरी छूटने पर मौत को लगाया गले, मानसिक तनाव में दी जान
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:25 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। नौकरी छूटने से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही छिजारसी कॉलोनी में रहने वाले युवक ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर जान दे दी।
ग्राम महोली जनपद सीतापुर निवासी (22 वर्ष) सुमित अपने चचेरे भाई जितेंद्र के साथ सुत्याना गांव में किराए पर रह रहा था। रविवार की सुबह जितेंद्र अपनी ड्यूटी पर चला गया था। शाम के समय जब वह ड्यूटी खत्म कर घर लौटा तो कई बार दरवाजा खटखटाना पर भी सुमित ने दरवाजा नहीं खोला। वह पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोडक़र अंदर दाखिल हुआ तो उसे सुमित फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना ईकोटेक-3 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
Greater Noida News :
थाना प्रभारी सरिता सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुमित के करीब 15 दिन पूर्व नौकरी छूट गई थी। नौकरी छूटने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि संभवत नौकरी छूटने के कारण सुमित ने आत्महत्या की है।
Greater Noida News :
:वहीं थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के छिजारसी कॉलोनी में किराए पर रहने वाले अंकित ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मूल रूप से अमरोहा निवासी अंकित अपने रिश्तेदारों के साथ छिजारसी में किराए पर रह रहा था। वह एयरटेल मोबाइल कंपनी में काम करता था मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिस कारण आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।