Greater Noida News : यमुना प्राधिकरण ने तोड़ा वादा, 'अजगर' फिर से बड़े आंदोलन की तैयारी में
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:57 PM
Greater Noida News : भारतीय किसान यूनियन 'अजगर' ने एक बार फिर से यमुना प्राधिकरण के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की धमकी दी है। किसानों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे इस संगठन ने यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों पर वादा तोड़ने का आरोप लगाते हुए कहा है कि हम किसानों के हित में प्राधिकरण से हर तरह से टक्कर लेने को तैयार हैं। संगठन की मासिक बैठक में इस विषय पर विस्तार से चर्चा हुई।
बता दें कि यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से मिले आश्वासन की समय सीमा पार होने को लेकर भारतीय किसान यूनियन अजगर के दनकौर स्थित कैंप कार्यालय हरवीर नागर फार्महाउस में संगठन की एक मासिक बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक की अध्यक्षता मास्टर नेपाल सिंह ने तथा संचालन सरपंच नीरज नागर नवादा ने किया।
Greater Noida News in Hindi
प्राधिकरण द्वारा दी गई समय सीमा हुई पार
Greater Noida News : बैठक के दौरान संगठन द्वारा पूर्व में किए गए अनिश्चितकालीन धरने और प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा किसानों को दिए गए आश्वासन पर विस्तार से चर्चा हुई। किसानों ने कहा कि यमुना प्राधिकरण द्वारा दिए गए आश्वासन की समय सीमा पार हो गई है और अब उन्हें मजबूर होकर प्राधिकरण के खिलाफ दोबारा प्रदर्शन करना पड़ेगा।
अपनी बात रखते हुए सरपंच नीरज नागर ने कहा कि इस संबंध में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल और प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के बीच वार्ता हो चुकी है। तब अधिकारियों ने जल्द से जल्द निर्णय लेने का आश्वासन देने के साथ ही बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर होने वाली रेस के लिए किसानों का सहयोग भी मांगा था।
बैठक को संबोधित करते हुए चौधरी हरवीर नागर ने कहा कि हम किसानों की समस्याओं को हल कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने किसानों के सहयोग से ही 41 दिन यमुना प्राधिकरण के खिलाफ सलारपुर अंडरपास के नीचे दिन-रात धरना दिया था। हम किसानों की उम्मीद के लिए किसी भी तरह से प्राधिकरण का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।
इस बार फिर होगी बड़ी लड़ाई
Greater Noida News : उन्होंने कहा कि धरने के दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा जल्द ही किसानों के लिए 64.7% की घोषणा की गई थी। लेकिन उसके बाद भी प्राधिकरण का कोई सकारात्मक रुख दिखाई नहीं दे रहा। इसलिए आगे की रणनीति बनाकर भारतीय किसान यूनियन अजगर फिर से यमुना प्राधिकरण के विरुद्ध एक बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है।
इस बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवीर नागर, नरेश चपरगढ़, नीरज सरपंच नवादा, मास्टर नेपाल सिंह, प्रभु प्रधान, राजपाल भगत, सुखपाल नागर, महिपाल कसाना, ब्रह्मपाल कसाना, मदन ठेकेदार, केहर अली, बाबू खान, मकसूद, उधम नागर, कृष्ण भाटी, उत्तम कसाना, जगत सिंह, सत्तू, सुक्खी सहित संगठन के अनेकों वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा पहुंची माकपा नेत्री सुभाषनी अली, PM मोदी को लेकर बोली बड़ी बातदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।