Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सेवियर ग्रीन आर्क सोसाइटी के पास आज सुबह मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। दोनों पक्ष ऑटो ड्राइवर है। वह सवारी को अपने साथ ले जाने के लिए भिड़ गये।बात इतनी बढ़ गई की दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। एक पक्ष के युवक ने मारपीट के लिए अपने साथियों को भी बुला लिया। मारपीट में एक पक्ष के युवक का सिर भी फूट गया। दोनों पक्षों में मारपीट के बीच रोड पर काफी भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी थाना बिसरख पुलिस को दी। पास खड़े लोगों ने भी मामले को शांत कराने की कोशिश की
पुलिस का बयान
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमीशनरेट के DCP सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में दो ऑटो वालों के बीच सवारी बैठाने को लेकर शुरू हुआ था जो इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। DCP सेंट्रल नोएडा ने बताया कि थाना बिसरख पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
आए दिन होता है विवाद
आपको बता दें कि यात्री अपने अनुसार ऑटो का चयन करते है, ऐसे में कई बार ऑटो चालक यात्री को ले जाने के लिए आपस में भिड़ जाते है। बात हाथापाई तक भी आ जाती है जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।