
Greater Noida (चेतना मंच)। ऑटो में बैठी महिला ने एक महिला सवारी के पर्स से सोने के जेवरात चोरी कर लिए। महिला के पति ने अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मोहननगर, पलवल हरियाणा निवासी सत्यवीर सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी रजनी के साथ हमीदपुर से जेवर के लिए ऑटो में जा रहा था। कुछ दूर चलने पर एक महिला ने ऑटो रुकवाया और उसकी पत्नी रजनी के पास आकर बैठ गई। जेवर टेंपो स्टैंड पहुंचने से कुछ दूरी पहले वह महिला ऑटो से उतर गई।
सत्यवीर सिंह के मुताबिक जेवर टेंपो स्टैंड पहुंचने पर उसकी पत्नी को पर्स से सामान चोरी होने का शक हुआ। इस पर रजनी ने जब अपने बैग की जांच की तो पता चला कि उसमें रखे सोने का पेंडल, दो अंगूठी चोरी कर ली गई है। उन्होंने महिला की काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में थाना दादरी क्षेत्र के आमका रोड पर स्थित एक सिलाई सेंटर से चोरों ने सिलाई मशीन है कपड़े में सामान चोरी कर लिया पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
नयादरगंज मोहल्ला निवासी ममता चौधरी ने बताया कि उसका आमका रोड पर राणा सिलाई सेंटर है। इस सिलाई सेंटर पर वह महिलाओं को सिलाई भी सिखाती है बीती रात्रि चोरों ने उनके सेंटर का ताला तोडक़र पांच सिलाई मशीन, 16 जोड़ी सूट-सलवार व अन्य सामान चोरी कर लिया।
थाना सूरजपुर क्षेत्र के पक्षी विहार ग्राम देवला में किराए पर रहने वाले दो युवकों के कमरे में चोरी हो गई। चोर कमरे से लैपटॉप मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी कर ले गए।
मूल रूप से ग्राम देर पत्ती थाना पडरौना जनपद कुशीनगर निवासी अरविंद अपने भाई प्रशांत के साथ पक्षी विहार ग्राम देवला में किराए पर रह रहे हैं। गत 9 अगस्त की रात्रि को उनके कमरे से चोरों ने एक लैपटॉप सैमसंग, गैलेक्सी का टैबलेट, दो मोबाइल फोन, करीब 4000 की नगदी पैन कार्ड आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज चोरी कर लिए। इस संबंध में अरविंद कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना सूरजपुर में मुकदमा दर्ज कराया है।
Greater Noida News