Greater Noida News : बिना मंजूरी के खोद डाला बेसमेंट
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:15 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिग्रहित व कब्जा प्राप्त भूमि पर बिना अनुमति के बेसमेंट खोदकर व्यवसायिक निर्माण कार्य किए जाने के आरोप में चार नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
वर्क सर्किल-3 के सहायक प्रबंधक गौरव ने बताया कि ग्राम बिसरख जलालपुर में प्राधिकरण की अधिकृत अर्जित व कब्जा प्राप्त भूमि है। उक्त भूमि पर अतिक्रमणकर्ताओं प्राधिकरण के बिना अनुमति के बेसमेंट खोदकर व्यवसायिक निर्माण कार्य किया जा रहा है। प्राधिकरण के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा पूर्व में कई बार सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण कार्य को स्थल पर जाकर रुकवाया गया और निर्माणकर्ता को बगैर अनुमति के निर्माण न करने की चेतावनी भी दी। इसके बावजूद भी अतिक्रमणकारियों रात दिन धड़ल्ले से अवैध निर्माण कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि बीते 9 फरवरी को सूचना मिलने पर प्राधिकरण की टीम अवैध निर्माण रोकने के लिए स्थल पर पहुंची। इस दौरान अवैध निर्माणकर्ता ने मौके पर लोगों की भीड़ इक_ा कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की अतिक्रमणकर्ता मनोज नागर, लीलू, रोहित, योगेश आदि ने प्राधिकरण के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ अनावश्यक विवाद कर गाली गलौज की। इस बात का विरोध करने पर कर्मचारियों पर हमला करने की कोशिश की गई और उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। सहायक प्रबंधक ने बताया कि उक्त अवैध निर्माण के कारण प्राधिकरण की भूमि पर प्रतिकूल प्रभाव डाला जा रहा है इस कारण उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किया जाना आवश्यक है।
ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।