Greater Noida News: रेस्ट डेस्क ऐप से हो जाइए सावधान, ऐप डाउनलोड करते ही बैंक से उड़ गए पैसे
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
23 Aug 2023 11:33 PM
Greater Noida News: हम जब भी अपने फोन या लैपटॉप में कोई भी ऐप प्ले स्टोर या गूगल से डाउनलोड करते हैं, तो उसके साथ प्ले स्टोर हमें कई सारे इंस्ट्रक्शंस देते हैं। लेकिन सवाल यह है कि हम सारे इंस्ट्रक्शंस को पढ़ते हैं या उन्हें बेहतरीन तरीके से समझने की कोशिश करते हैं या नहीं।
साइबर ठग ने खाते से 12154 निकाले
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से एक ऐसी ही खबर सामने आई है, जहां बैंक खाते की डिटेल के लिए कस्टमर केयर पर फोन करना एक महिला को काफी महंगा पड़ गया।
साइबर ठग ने महिला के फोन में रेस्ट डेस्क ऐप डाउनलोड कर उसके खाते से 12154 रुपये निकाल लिए।
जब तक पीड़िता को यह बात समझ आती कि यह फोन कॉल फ्रॉड है, तब तक काफी देर हो चुकी थी। पीड़िता ने थाना सूरजपुर में साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
खाते की डिटेल के लिए कस्टमर केयर पर किया था कॉल
Greater Noida News: एसीसी प्लैटिनम समिति निवासी नीलम रानी ने बताया कि उसने अपने पंजाब नेशनल बैंक के खाते की डिटेल जानने के लिए कस्टमर केयर पर कॉल किया था।
कस्टमर केयर पर कॉल करने के कुछ देर बाद उनके पास एक मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंकर बताते हुए उन्हें अपनी बातों के झांसे में ले लिया। उसने बताया कि अगर वह अपने मोबाइल में रेस्ट डेस्क ऐप डाउनलोड कर लेती है, तो बैंक से संबंधित जानकारी वह एक क्लिक पर अपने मोबाइल फोन पर देख सकती है।
Greater Noida News: कई बार ऐसा होता है कि हम चाहते हैं कि हमारे फोन में कोई ऐसा ऐप हो या फिर ऐसा कोई सॉफ्टवेयर हो जिससे हम अपने बैंक की पूरी जानकारी जल्द से जल्द समय पर ले पाए।
उसे व्यक्ति की बातों में आकर उन्होंने मोबाइल में जैसे ही इस ऐप को डाउनलोड किया तो उनके खाते से दो बार में 12154 रुपए निकल गए। बैंक से मैसेज आने पर उन्होंने उक्त नंबर पर कॉल की तो वह स्विच ऑफ मिला।