तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना जारी
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
26 Nov 2025 09:41 AM
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर किसानों की समस्याओं को लेकर तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। आज प्रदर्शन के तीसरे दिन महिलाओं द्वारा पंचायत का संचालन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पीतो प्रधानी याकूदपुर एवं संचालन अंशुल कसाना एवं सुरजीत कौर ने किया। यह अनिश्चितकालीन धरना नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों किसान एकत्र होकर दिन-रात धरना स्थल पर डटे हुए हैं। प्रदर्शन में पुरुषों से अधिक संख्या में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
स्कूलों में 50% का कोटा होना अनिवार्य
किसानों को संबोधित करते हुए अंजु नागर ने कहा की प्राधिकरण किसानों के साथ अन्याय कर रहा है। प्राधिकरण किसानों को उनका हक दे नहीं रहा है। किसानों को 10% प्लॉट और 64, 7 का मुआवजा तुरंत वितरण कर दे वरना धरना दिन रात चलता रहेगा और हम महिलाओं का पूरा समर्थन इनके साथ है। किसान के बच्चों को गौतम बुद्ध नगर के स्कूलों में 50 परसेंट का कोटा अनिवार्य होना चाहिए। प्राधिकरण द्वारा भोले भाले किसानों का फायदा उठाकर सस्ते दामों में जमीन खरीद ली गई थी जिसे अब महंगे दामों में बेच रहा है। वहीं किसानों की जमीन पर बड़े-बड़े औद्योगिक विकास कार्य किए जा रहे हैं, फैक्ट्री लगाई जा रही है लेकिन उनमें किसानों के युवाओं को नौकरी तक नहीं दी जा रही है।
इन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन पर बैठे किसान
सोनिका खटाना ने कहा गौतम बुद्ध नगर के युवाओं के लिए रोजगार मेले लगाने चाहिए, गांव की आबादियों का निस्तारण तुरंत कर देना चाहिए। जिन गांव के किसानों ने अपने गांव में आबादी घेर रखी है उन्हें यथा स्थिति छोड़ देना चाहिए। किसानों के लिए हॉस्पिटलों में ओपीडी फ्री होना, जिन गांव का विस्थापन हो रहा है उन गांवों को 100 मीटर प्लॉट कम से कम और ज्यादा से ज्यादा प्लॉट मिलना चाहिए। जहां पर विस्थापित गांव को बसाया जाए वहां पर सभी सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।
इस दौरान मुख्य रूप से इन गांवों की महिलाएं रही उपस्थित
इस मौके पर तुगलपुर, वाजिदपुर, चपरगढ़, जुनेदपुर, नगला, हुकम सिंह घरबार, अलीगढ़ झुप्पा, महमूदपुर गुर्जर, याकूदपुर, मोहियापुर, दलूपुरा, गुलावली, नवादा, दनकौर गांव की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य रूप से मैम्मबती, महेंद्री, कृष्ण, धननी, गीता सरोज बसंती, सरिता, अनीता, पूनम, रीना, माया बबली, बबीता, सानू, शीला, नीतू, सविता, मुनदर, विमला, कुसुम, गीता, कृष्ण, ओमवती, जगवती, कविता, राजकला, शांति, बृजेश महेश, मोहरी, शकुंतला, सविता, संध्या, मंजू नागर, क्रांति, भागीरथी, शारदा, मुनेश, रेखा, शकुंतला, प्रियंका खटाना, सोनिका खटाना, निर्मला खटाना, जगवती देवी, सुदेश, विमल, बर्फी, ज्योति, शकुंतला आदि सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।