ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को बड़ा झटका, कर्मचारियों ने मनाई जीत की खुशी
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:59 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 10:59 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। 27 साल की लंबी लड़ाई में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 240 कर्मचारियों को बड़ी जीत मिली है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जीत की खुशी में बड़ा आयोजन किया है। इस दौरान ग्रेटर नोएडा के कर्मचारियों को सहयोग करने वाले नेताओं सामाजिक कार्यकतार्ओं, वकीलों, तथा पत्रकारों का अभिनंदन भी किया गया। इस लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को कर्मचारियों ने फूलों की मालाओं से लाद दिया।
क्या है ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 240 कर्मचारियों का पूरा मामला
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा औद्योगिक प्राधिकरण में कार्यरत रहे माली व सफाई कर्मचारियों को नियमित किए जाने की माँग किए जाने के कारण 240 कर्मचारियों को वर्ष 2003 में प्राधिकरण द्वारा नौकरी से हटा दिया गया था। जिन्हें ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण से न्याय दिलाने के लिए पिछले 27 साल से लड़ाई लड़ रही ग्रेटर नोएडा माली एवं सफाई कामगार यूनियन सम्बद्ध सी०आई०टी०यू० को 5 मई 2025 को बड़ी सफलता मिली। जब यूनियन द्वारा योजित विवादों में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय दिया। जिससे कर्मचारियों को कार्य पर क्षतिपूर्ति सहित बहाली और श्रम विभाग द्वारा जारी वसूली प्रमाण पत्र में अंकित राशि 46 करोड़ 36 लाख 80 हजार रूपया कर्मचारियों को मिलने का रास्ता साफ हो गया। यानि कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सभी कर्मचारियों को नौकरी भी देनी पड़ेगी तथा 46 करोड़ 36 लाख 80 हजार रुपए का भुगतान भी कर्मचारियों के लिए करना पड़ेगा।
विजय के मौके पर ग्रेटर नोएडा के कर्मचारियों ने मनाया जश्न
सुप्रीम कोर्ट से मिली जीत के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने जश्न मनाया है। इस सिलसिले में ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर स्थित गुर्जर भवन में ग्रेटर नोएडा माली एवं सफाई कर्मचारी यूनियन ने स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें यूनियन से जुड़े कर्मचारियों के साथ-साथ जनपद के कई मजदूर किसान संगठनों के कार्यकतार्ओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री राम किशन सिंह ने 27 साल के संघर्ष को रेखांकित करने हुये कहा, कि इस लंबी लड़ाई में हमें सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, महासचिव राम सागर व संगठन के अन्य पदाधिकारियों और यूनियन के अध्यक्ष व वरिष्ठ सपा नेता राज कुमार भाटी, मेरठ श्रम न्यायालय में पैरवी करने वाले अधिवक्ता नरेश कुमार वर्मा, इलाहाबाद हाई कोर्ट में अधिवक्ता गोपाल नारायण, आकाश पांडे, सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता ऋषि मल्होत्रा प्रेग मल्होत्रा, अनसूया, सिवान मैनी का आभार व्यक्त किया। जिनकी मदद से यह न्याय संभव हो पाया जिसके लिए यूनियन की ओर से उन्हें शॉल उढ़ाकर फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया उक्त साथ ही इस लड़ाई में समय-समय पर अपनी कलम के माध्यम से साथ देने वाले मीडिया बन्धुओं को प माला पहनाकर सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा ने राज कुमार भाटी, किसान सभा के नेता डॉक्टर रूपेश वर्मा, सीटू नेता कामरेड वीरेंन्द्र गौड, गंगेश्वर शर्मा, राम सागर ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया, कि वे आगे भी कर्मचारियों को साथ मजबूती से रहेंगे। Greater Noida News