
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां किसानों और पुलिस के बीच बड़ी झड़प होने की सूचना है। किसान कोयला लदी मालगाड़ी (Goods Train) को रोकने जा रहे थे। किसानों ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेटिंग को तोड़कर आगे जाने की कोशिश भी की थी, लेकिन पुलिस ने लाठी पटककर किसानों को खदेड़ दिया है। हालांकि इस झड़प में फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं मिली है।
एनटीपीसी दादरी (NTPC Dadri) से प्रभावित किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में वे कोयले से लदी मालगाड़ी को रोकने जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने बिसाहड़ा गेट और फाटक को बैरिकेटिंग लगाकर सील कर दिया था, जिससे किसान भड़क गए।
Greater Noida News : बैरिकेटिंग लगाए जाने से भड़के किसान और पुलिस आमने-सामने आ गए। किसानों ने पुलिस की बैरिकेटिंग तोड़ने और उसपर से कूदकर निकालने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने लाठियां भांजकर किसानों को खदेड़ दिया। पुलिस की सख्ती के आगे किसानों की एक नहीं चली।
बताया जा रहा है कि किसानों ने पिछले एक सप्ताह से ट्रेन रोकने की योजना तैयार कर रखी थी। लेकिन योजना का पूरा खुलासा आज ही हुआ, जब किसानों ने ट्रेन रोकने के लिए बिसाहड़ा गेट की ओर कूच करना शुरू किया।
Greater Noida News : बता दें कि एनटीपीसी दादरी से प्रभावित किसान प्लांट के गेट पर लगातार धरना दे रहे हैं। उनका यह धरना भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में पिछले एक साल से लगातार चल रहा है। इस दौरान किसानों पर कई बार लाठियां भी चली हैं और किसान जेल भी गए हैं।
किसानों ने स्पष्ट कर दिया है कि जबतक उनकी सभी मांगें नहीं मानी जातीं, तबतक वे आंदोलन जारी रखेंगे। इसी क्रम में उन्होंने घोषणा की थी कि रविवार (17 सितंबर) को एनटीपीसी के लिए कोयला लेकर आने वाली मालगाड़ी को रोका जाएगा। Greater Noida News
Congress Meeting : खरगे की कांग्रेस नेताओं को अनुशासन की नसीहत, एकजुटता का आह्वान
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।