
Greater Noida News (अमन भाटी) ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर पिछले 53 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर पीड़ित किसान बैठे हुए हैं। 6 जून को किसानों पर लाठीचार्ज कर पुलिस ने 33 किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आज पीड़ित किसानों को जेल से रिहा कर दिया गया है। वहीं, धरना स्थल पर पुलिस लाठीचार्ज के दौरान घायल हुई महिलाएं हार न मानते हुए प्रदर्शन कर रही है। तेज गर्मी और लू के कारण कई महिलाओं की तबीयत भी खराब हो चुकी है, लेकिन वह दवाई लेकर अपनी मांगों के लिए डटी हुई है।
जेल भेजे गए 33 किसानों को आज रिहा कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा किसानों पर लगाई गई धाराएं हटा दी गई हैं। जिसके बाद उनकी जमानत कराई गई है। रिंकू प्रधान ने बताया कि रिहाई के बाद किसान सीधा धरना स्थल पर पहुंचेंगे और प्रदर्शन को आगे बढ़ाएंगे। किसानों की सभी मांगे जायज हैं। जब तक यह पूरी नहीं होती, किसानों द्वारा प्रदर्शन जारी रहेगा। रिहाई के बाद किसान 1 बजे तक धरना स्थल पर पहुंच जाएंगे।
धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे वेदपाली देवी ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज के दौरान वह घायल हो गई थी। उनका कहना है कि पुरुष पुलिसकर्मी द्वारा उन पर लाठियां बरसाई गई थी। लाठी लगने से उनके हाथ टूट गया। लेकिन वह हार मानने के लिए तैयार नहीं है। उनका कहना है कि मैं अपने हक के लिए आखरी सास तक लडूंगी। प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे अत्याचार से अब वहे पीछे नहीं हटेंगी। प्राधिकरण किसानों कि जमीन लेकर किसानों का शोषण कर रहा है। हमारा माल और हम ही कंगाल।
बबली देवी ने बताया कि किसानों पर किए जा रहे अत्याचार का बदला सरकार को भुगतना होगा। जब वोट मांगने के लिए योगी मोदी ने कहा था कि हमारी सरकार में महिलाओं की इज्जत होगी वह खुले में घूम सकेंगी। लेकिन आज योगी सरकार में महिलाएं, बहू और बेटी अपने हकों के लिए सड़कों पर बैठी हुई हैं। उनका कहना है कि एक दिन प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी हमारे साथ तेज धूप में आकर बैठे तो उन्हें हमारी पीड़ा का आभास होगा।
जुगेंद्री देवी ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा उनके गद्दे, कूलर और खाने का सामान तक जब्त कर लिया गया है। खुद प्राधिकरण के अधिकारी तो अंदर एसी में बैठे हैं क्या हम कूलर भी नहीं चला सकते। प्राधिकरण द्वारा हमारी चीजों को लेकर हमें पर रोब दिखाया जा रहा है। लेकिन अब हम हार मानने वाले नहीं हैं। हम अपनी आखरी सांस तक अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे। धरने पर बैठी महेंद्री देवी, सविता देवी, राजवती देवी, कमलेश देवी कि तेज गर्मी और लू चलने के कारण तबीयत खराब हो गई लेकिन मैं घर ना जाकर धरना स्थल पर डटी हुई है। Greater Noida News