
यहां पर कुछ व्यापारियों के भी काले धन को सफेद करने के लिए बनाई गई फर्जी कंपनियों के बारे में जानकारी मिल रही है। इसकी भी जांच चल रही है। दोनों भाइयों द्वारा बनाई गई एक फर्जी फर्म में नैनीताल बैंक से ठगी कर 99 लाख रुपये निकाले गए थे। शेष रकम भी अन्य फर्जी खातों के माध्यम से निकाली गई। इस ठग गिरोह के दूसरे साथियों की तलाश में नोएडा पुलिस की आधा दर्जन टीम बनाई गई हैं। आशा जताई जा रही है कि जल्दी ही कुछ और गिरफ्तारियां होंगी। Greater Noida News