ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी खबर, खर्च होंगे एक हजार करोड़ रुपए
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 01:25 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी खबर आर्ई है। ग्रेटर नोएडा के गांवों के लिए बड़ी खबर यह है कि इस क्षेत्र के गांवों के संपूर्ण विकास पर एक हजार करोड़ रूपए खर्च किए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रामीण विकास को औै अधिक गति देने के मकसद से क्षेत्र के सभी गांवों को मुख्य सडक़ों के साथ जोडऩे का फैसला किया है। साथ ही ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के गांवों के विकास की गति को तेज करने का भी फैसला किया है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने विधायक को बताया ग्रामीण विकास का रोड मैप
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जेवर क्ष्ेात्र के विधायक धीरेन्द्र सिंह को ग्रामीण विकास के रोड मैप की जानकारी दी है। विधायक धीरेन्द्र सिंह ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के ग्रामीण विकास पर बात करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय में गए थे। इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO रवि कुमार एनजी ने विधायक को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के ग्रामीण विकास का पूरा रोडमैप समझाया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO रवि कुमार एनजी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्रामीण विकास के बजट में एक हजार करोड़ रूपए का प्रावधन कर रखा है। एक हजार करोड़ रूपए से क्षेत्र का संपूर्ण ग्रामीण विकास आगे बढ़ाया जा रहा है। निकट भविष्य में ग्रामीण विकास के बजट को और अधिक बढ़ाया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा के तमाम मुद्दों पर हुई चर्चा
विधायक के साथ हुई बैठक में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO रवि कुमार एनजी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के जो भी गांव अब तक मुख्य मार्गों से नहीं जुड़ सके हैं, उनको प्राथमिकता पर जोड़ा जाएगा। विधायक ने किसानों की ग्रामीण आबादी की बैकलीज, भूखंड शिफ्टिंग, छह फीसदी आवासीय भूखंड, गांवों के विकास कार्य आदि से जुड़ी मांगों को प्राधिकरण अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता के आधार पर रखा। इस पर सीईओ ने इन मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का भी आश्वासन दिया।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO ने बताया कि गांवों में सीवर लाइन, सडक़, बिजली, पानी आदि कार्या के लिए 1000 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने परियोजना विभाग को निर्देश दिया कि सभी गांवों को मुख्य मार्गों से जोडऩे के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। Greater Noida News