बड़ी खबर : भारी बारिश के कारण ग्रेटर नोएडा में गिरी दीवार, दो की मौत
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 04:41 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि भारी बारिश के कारण दादरी कस्बे में स्थित एक कॉलोनी की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मरने वालों में एक महिला और एक पुरुष शामिल है। वहीं इस हादसे की खबर मिलते ही मौके पर प्रशासन की टीम पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाही में जुटी है।
Greater Noida News
कैसे हुआ हादसा?
आपको बता दें कि दादरी कस्बे में स्थित तिरुपति एनक्लेव कॉलोनी में गिरी इस दीवार के नीचे दबकर अब्दुल सफर और उसकी पत्नी सबीना की मौत हो गई। जब यह हादसा हुआ दोनों दीवार के साथ बनी झुग्गी में सो रहे थे। जैसे ही दीवार गिरी उसके बाद चारों तरफ अफरा तफरी मच गई। इस मामले में आस पड़ोस के लोगों का कहना है कि कॉलोनी की दीवार पहले से ही गिरने की स्थिति में थी और देर रात हुई बारिश बारिश के चलते दीवार झोपड़ी के ऊपर गिर गई, जिसमें दोनों की मौत हो गई। मरने वालों के घर मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। Greater Noida News
[video width="848" height="478" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/08/WhatsApp-Video-2024-08-01-at-11.45.53-AM.mp4"][/video]
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।