प्रॉपर्टी डीलर की मौत पर हुआ बड़ा खुलासा, रची गई थी बड़ी साजिश
Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
24 Oct 2024 04:48 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
24 Oct 2024 04:48 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से बीते दिन आई एक प्रॉपर्टी डीलर की फॉर्च्यूनर गाड़ी में जलकर मौत होने की खबर ने लगभग सभी को हिला कर रख दिया था। वैसे बताया तो ये जा रहा था कि ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के कोट पुल नगला में फॉर्च्यूनर कार में एक प्रॉपर्टी डीलर की जिंदा जलने से मौत हो गई। प्रॉपर्टी डीलर की मौत ने आसपास में इलाके में हड़कंप मचा दिया था, लेकिन अब इस पूरे मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है जिसने एक बार फिर से लोगों के बीच हलचल पैदा कर दी है। खबर है कि ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर उसे जला दिया गया था। ग्रेटर नोएडा के इस मामले में एक नया मोड़ आने से तमाम तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।
मौत से पहले रची गई थी बड़ी साजिश
मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा थाना दादरी पुलिस द्वारा किया गया है। जानकारी के मुताबिक प्रोप्रटी डीलर की पहले हत्या की गई और फिर उसे फॉर्च्यूनर गाड़ी में बिठाकर आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने इस हत्या में शामिल दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक गाजियाबाद के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की घटना को अंजाम उसी के दो दोस्तों द्वारा दिया गया था। कहा जा रहा है कि पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए नगद रुपये, सोने का एक कड़ा, 2 अंगूठियां, 1 चैन और हत्या में इस्तेमाल किया गया कुत्ते का पट्टा भी बरामद किए हैं।
परिजनों का शक, पुलिस का एक्शन
जानकारी के अनुसार, पुलिस की गिरफ्त में खड़े विशाल राजपूत और जीत चौधरी ने ही संजय यादव की हत्या की थी और लूट के बाद शव को जलाने की योजना बनाई थी। दोनो आरोपी मृतक के पुराने दोस्त है। एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि बीती रात थाना दादरी पुलिस को सूचना मिली कि आईटीआई कॉलेज के पास एक फॉर्च्यूनर गाड़ी में आग लगी है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आग पर काबू पाया और गाड़ी की जांच की, तो ड्राइविंग सीट पर एक व्यक्ति का जला हुआ शव मिला। शव की पहचान गाजियाबाद निवासी संजय यादव के रूप में हुई, जो प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। पुलिस को शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का लगा, परिजनों ने हत्या का शक जताते हुए दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
वारदात के समय झुलसा आरोपी Greater Noida News
खबरों की मानें तो दादरी पुलिस ने हत्या की घटना को अंजाम देने वाले दो दोस्तों को गिरफ्तार कर महज 12 घंटे में खुलासा कर दिया। आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने पैसे और ज्वेलरी लूटने की लालच में प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव की गला घोटकर हत्या की और फिर उसके शव को गाड़ी में रखकर आग लगा दी। 22 अक्टूबर को संजय उनके घर आया, जहां तीनों ने मिलकर बीयर पी। नशे में होने का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने मिलकर कुत्ते के पट्टे से संजय का गला घोंट दिया और उसके पैसे और आभूषण लूट लिए। हत्या के बाद, उन्होंने संजय की लाश को फॉर्च्यूनर गाड़ी की पिछली सीट पर रखा और सुनसान जगह जाकर गाड़ी में पेट्रोल डालकर शव के साथ उसे जला दिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।