पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:28 PM
ग्रेटर नोएडा: पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश को मुठभेड़ के बाद पकड़ा है। पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश के पैर में गोली भी लगी है, जिसके बाद ये बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस की गोली लगने से अनिल उर्फ मल्ला नाम का हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया।
अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद हुई
घायल बदमाश को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। इस शातिर बदमाश के कब्जे से पुलिस को अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद हुई है। बदमाश बीटा 2 थाने से फरार चल रहा था। हिस्ट्रीशीटर अनिल नोएडा एनसीआर के कई इलाकों में चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका था। बीटा 2 थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान सुपरटेक गोल चक्कर के पास पुलिस की इससे मुठभेड़ हुई, जहां इसे पुलिस ने दबोच लिया।
घोषित बदमाश था अनिल उर्फ मल्ला
बीटा 2 थाने का घोषित बदमाश अनिल उर्फ मल्ला क्षेत्र में हो रही कई चोरियों और लूट में शामिल था, ऐसी पुलिस के पास जानकारी थी। इस हिस्ट्रीशीटर की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। इस बदमाश पर दस हजार का इनाम भी घोषित था। बीटा 2 थाना पुलिस की चेकिंग के दौरान सुपरटेक गोलचक्कर के पास पुलिस की इससे मुठभेड़ हो गई और उसे पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।