Greater Noida News : सड़क के बीचो-बीच अनियंत्रित हुई बाइक, चली गई एक युवक की जान
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:44 PM
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन—फानन उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पेप्सी पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक एक बाइक सवार ग्रेटर नोएडा के एलजी गोल चक्कर से सूरजपुर की ओर जा रहा था। पेप्सी पेट्रोल पंप सामने मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे शारदा अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हॉस्पिटल के मेमो से मिली पुलिस को जानकारी
पुलिस ने बताया कि सुबह सूरजपुर कोतवाली को मेमो मिला। उससे हादसे की जानकारी मिली। उसमें बताया गया कि एलजी गोल चक्कर से सूरजपुर आते समय पेट्रोल पंप के सामने एक्सीडेंट में 19 साल का अजीम पुत्र अलिफ जख्मी हो गया। उसे हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।