ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक मौके से फरार
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:04 PM
Greater Noida News ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के चौगानपुर गोल चक्कर पर ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मूल रूप से ग्राम प्रेम मऊ कटरा जनपद फतेहपुर निवासी नीरज कुमार हाल में हबीबपुर गांव में किराए पर रह रहा था। 3 अक्टूबर को वह अपनी बाइक से अपने कमरे पर जा रहा था। चौगानपुर गोल चक्कर पर पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक ने नीरज की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नीरज सड़क पर गिर गया और ट्रक का पिछला पहिया उसके ऊपर से चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल नीरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया इस संबंध में मृतक के भाई दुर्गेश कुमार ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।Greater Noida News
ऑफिस से चोरी हुआ लैपटॉप
नोएडा । सेक्टर-63 स्थित जावा स्मॉल फाइनेंस बैंक के कार्यालय से चोर ने एक कर्मचारी का लैपटॉप चोरी कर लिया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हिमांशु निगम ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह सेक्टर-63 स्थित जावा स्मॉल फाइनेंस बैंक में कार्यरत है। 3 अक्टूबर को वह थोड़ी देर के लिए अपनी सीट छोड़कर बाथरूम के लिए गया था। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटा तो उसकी टेबल पर रखा हुआ लैपटॉप गायब था उसने आसपास लैपटॉप की तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसने ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली तो पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति उसकी टेबल से लैपटॉप उठा कर ले गया है। पीडि़त की शिकायत पर थाना सेक्टर 63 पुलिस में मुकदमा दर्ज कर लिया है पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।