ग्रेटर नोएडा में बाइक सवार की दबंगई, साइड न मिलने पर कार चालक का किया बुरा हाल
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 04:57 AM
Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक बाइक सवार की दबंगई देखने को मिली। जहां कार चालक ने उसे साइड नहीं दिया, तो उसने उसे पीटना शुरू कर दिया। यह घटना ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में रोडरेज की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान युवकों ने ईंट से वारकर कार चालक का सिर फोड़ दिया और उसकी गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।
क्या है पूरा मामला? Greater Noida News
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डूंगरा जाट थाना जहांगीराबाद बुलंदशहर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह 17 अगस्त की शाम को बागपत से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में लुहारली टोल प्लाजा से पहले बाइक सवार युवकों ने उसकी स्विफ्ट कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। साइड न मिलने से गुस्साए बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।
उसने जब गाली-गलौज का विरोध किया तो बाइक सवारी युवकों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान युवकों ने ईंट से उसके सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट के दौरान युवकों ने उसकी कार पर पथराव कर क्षतिग्रस्त कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उसके द्वारा उपलब्ध कराए गए बाइक नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा – नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।