Greater Noida News : हर घर तिरंगा अभियान में पूरी जान झोंक दी है भाजपा ने
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:53 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:53 PM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। भाजपा की एक बैठक 75 वे स्वतंत्रता अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा को लेकर जि़ला कार्यालय तिलपता गोलचक्कर पर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य जि़ला प्रभारी डॉक्टर सत्यपाल सिंह सैनी रहे। संचालन जि़ला उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर ने किया, मुख्य अतिथि सत्यपाल सिंह सैनी ने बताया कि 9 अगस्त को युवा तिरंगा गोष्ठी सम्मेलन व 10 अगस्त को युवा बाइक मोटरसाइकल तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। जिसमें जिले के हज़ारों युवा भाग लेंगे 11 अगस्त को महापुरुषों स्वतंत्रता सैनानियों की मूर्तियों की साफ़ सफ़ाई का कार्य करेंगे। 12, 13, व 14 अगस्त को हर घर तिरंगा लगे उसके लिये अभी से तेयारी में लगेंगे 14 अगस्त को 1947 को भारत माता का विभाजन की विभीषिका पर गोष्टी कार्यक्रम का आयोजन होगा इन सभी कार्यक्रमों में आमजन सम्मिलित होंगे जि़ला अध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि हर घर तिरंगा के लिये संयोजक पवन त्यागी डॉक्टर सुरेन्द्र नागर को बनाया गया हैं।
सभी कार्यकर्ता 75 वें स्वतंत्रता दिवस को अमृतमहोत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। इस अवसर पर जि़ला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा, गजेन्द्र मावी, सुनील भाटी, राहुल पंडित, पवन रावल, पवन नागर, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, सचिन शर्मा, जि़ला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, अमित शर्मा, रिंकु भाटी, राज नागर, महेश शर्मा, संजय भाटी, मनोज भाटी, सोमेश गुप्ता, विचित्र तोमर, रवि भदौरिया, श्यामवीर भाटी आदि मौजूद रहे।