Greater Noida News : भाजपा नेता सुनील खारी ने निकाली तिरंगा यात्रा
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 01:09 AM
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा। योगी सेवा फाउंडेशन के चेयरमैन एवं भाजपा नेता सुनील खारी ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। उसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। भाजपा नेता सुनील खारी ने बताया कि आजादी के 75वें वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव पूरे देश में मनाया जा रहा है। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि वह हर रोज अलग-अलग स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा नेता ने इसमें सभी से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।