
Greater Noida : यूपी के ग्रेटर नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि भारतीय जनता पार्टी का एक नेता बड़ा निकला है। फर्जी कागजों, चुराए गए MBBS के सर्टिफिकेट के जरिए यह ठग अस्पताल का मालिक बनकर ग्रेटर नोएडा शहर में मौज मस्ती कर रहा था।
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के दादरी कोतवाली थाने की पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री प्रणव शंकर शिंदे नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया यह व्यक्ति अपने आपको महाराष्ट्र के जलगांव जिले का भाजपा का महामंत्री बताता है। इस ठग के पास से पुुलिस को आर्य समाज सूरजपुर (ग्रेटर नोएडा) में रजिस्टर्ड कराए गए शादी के तीन मैरिज (विवाह) सर्टिफिकेट बरामद हुए हैं। इन सर्टिफिकेट में डा. पूजा नाम लड़की को प्रणव शंकर शिंदे की पत्नी दर्शाया गया है।
दादारी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुजीत उपाध्याय ने चेतना मंच को बताया कि पकड़े गए ठग की कहानी बेहद चौंकाने वाली है। गिरफ्तारी के बाद ठग ने पुलिस को बताया कि मैं कोई डाक्टर नहीं हूं। मेरे द्वारा एक लड़की (50) पूजा जो कि मेरे सम्पर्क में थी उसके मेडिकल सर्टिफिकेट को धोखाधडी से प्राप्त करके उसकी डिग्री का इस्तेमाल करते हुए अस्पताल का रजिस्टेशन करा लेता था। उस रजिस्टेशन के आधार पर बैंकों से लोन ले लेता था और उन पैसों से मैं मौज करता हूँ। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन कराने तथा लोन लेते समय जो भी कागजात की जरूरत पड़ती थी उन्हें मैं शाहबेरी में एक आधार कार्ड बनाने वाला है जिसका जुगाड़ लखनऊ में है जल्दी से आधार कार्ड में संसोधन कर फर्जी आधार कार्ड बनवा लेता था।
यह इन दिनों ग्रेटर नोएडा के क्यू 2 सेक्टर में रईसजादे की तरह रहता था। खुद को MBBS डाक्टर बताता था। साथ ही यह ही यह भी बताता था कि वह अश्वपूर्वा अस्पताल के नाम से अस्पताल चलाता है। अपनी गाड़ी पर अश्वपूर्ण अस्पताल व जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी लिखा हुआ था। एक एंबुलेंस भी अपने घर के बाहर खड़ी कर रखी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से दर्जनों जाली आधार कार्ड, बैंकों की मोहर, फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट, एक कार व एक एंबुलेंस भी बरामद की है।
दादरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुजीत उपाध्याय ने बताया कि इग के पास से चिपयाना में शिव मंदिर के पास स्थित आर्य समाज मंदिर ग्रेटर नोएडा भी शक के दायरे में है। ठग के पास से पुलिस को तीन मैरिज सर्टिफिकेट मिले हैं। तीनों ही सर्टिफिकेट आर्य समाज मंदिर ग्रेटर नोएडा द्वारा जारी किए गए हैं। इन प्रमाण पत्रों की गहनता से जांच की जा रही है। Greater Noida News