Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा आएंगे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:11 PM
ग्रेटर नोएडा। साल 2024 में होने वाला आम चुनाव अभी 10 महीने की दूरी पर है, लेकिन सियासी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। तैयारियों की रेस में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे है। उसने यूपी की 80 लोकसभा सीटों को जीतने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या गौतमबुद्ध नगर आएंगे। वह गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
सरकार के विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ केंद्र सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल को लेकर चर्चा करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि तेजस्वी सूर्य बुधवार को दोपहर 12 बजे गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी पहुंचेंगे। वहां वह पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। वह केंद्र सरकार द्वारा अपने 9 साल के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जनता के बीच जाने की अपील करेंगे।
बरौली गांव भी जाएंगे सूर्या
भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल के अध्यक्ष महेश चंद शर्मा ने बताया कि गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के बाद तेजस्वी सूर्य ग्राम बरौली भी जाएंगे। वहां कुछ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। तेजस्वी सूर्या के कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं।
नोएडा ग्रेटर– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिएचेतना मंचसे जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।