ससुरालियों का काला कारनामा, दहेज की लालच में नवविवाहिता से...
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 04:31 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से दहेज के लालच में आकर नवविवाहित के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस आधार पर दादरी में एक युवक ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि, उसकी बहन के ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसकी बहन उत्पीड़न कर रहे हैं। उसने उनके ऊपर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।
दहेज के लालच में नवविवाहिता से मारपीट
थाना दादरी पुलिस ने बताया कि बीती रात को एक शख्स ने थाना दादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि, उसकी बहन की शादी 8 मार्च 2024 को नयागांव दादरी निवासी से हुई थी। पीड़ित के अनुसार शादी के समय से ही उसकी बहन के ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते हैं। पीड़ित के अनुसार 14 सितंबर वर्ष 2024 को पीड़ित अपने भाई, मामा और मां के साथ बहन के मिलने गया था तो उसकी बहन ने बताया कि उसके साथ उसके ससुराल वालों ने मारपीट की है। पीड़ित के अनुसार उसका भाई अपनी बहन को घर लेकर आया।
पुलिस कर रही घटना की जांच
पीड़ित के मुताबिक, 29 सितंबर को ये लोग अपनी बहन के ससुराल में बातचीत करने के लिए आए थे। दोनों परिवारों के बीच बातचीत हो रही थी, तभी आरोपी ने अपने कुछ दोस्तों को बुला लिया और उसके पिता और मामा सभी ने मिलकर दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल जारी कर दी है। Greater Noida News