अचानक धूं-धूं कर जली BMW कार, आसमान में छाया धुएं का गुबार
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 07:36 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा स्थित यूनीटेक होराइजन सोसाइटी में खडी BMW कार में अचानक आग लग गई। जिससे आसपास के इलाकों में हाहाकार मच गई। जिसके बाद लोगों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
BMW में अचानक लगी आग
चीफ फायर अफसर के अनुसार, कृष्ण कुमार सोसाइटी के टावर नंबर 11 में अपनी बहन से मिलने के लिए दोपहर 12 बजे आए थे। गेट नंबर 3 से सोसाइटी में आने के समय चालक को कुछ जलने की बदबू आई। कार की डिक्की से चिंगारिया निकलती देख, उसने तुरंत गाड़ी के बोनट को खोलकर देखा तो उसमें आग लग रही थी। चालक ने सोसाइटी के सुरक्षा कर्मियों को इस बात की सूचना दी। सोसाइटी की ओर से तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया और मिलकर आग पर काबू पाया गया।
कोई जनहानि नहीं
जानकारी के मुताबिक, आग से पहले कार सवार गाड़ी से उतर गये जिस कारण से कोई घायल नहीं हुआ और न कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं आग लगने के कारण गाड़ी का अगला और अंदर का हिस्सा पूरी तरह जल गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद लोग काफी हैरान हो गए हैं। Greater Noida Newsग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।