ग्रेटर नोएडा में नाले से मिला 7 माह के बच्चे का शव
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 12:27 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
28 Nov 2025 12:27 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के कटेहरा रोड के पास नाले में एक सात माह के बच्चे का शव मिला है। शव मिलने से ग्रेटर नोएडा शहर में सनसनी फैल गई है। ग्रेटर नोएडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्या है पूरा मामला?
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के कटेहरा गांव के पास से एक नाला बहता है। शुक्रवार की शाम को नाले के पास से गुजर रहे लोगों ने देखा कि नाले में एक बच्चे का शव पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को नाले में शव मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला।
क्यों हुई हत्या?
मासूम बच्चे की हत्या को लेकर लोग कई तरह की चर्चा कर रहे हैं। बच्चे की हत्या कर शव को नाले में फेंका गया। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं की बीमारी से बच्चे की मौत के बाद किसी ने उसे नाले में फेंक दिया। कई लोगों का यह भी मानना है कि अवैध संबंधों के चलते इस मासूम बच्चे की हत्या कर नाले में फेंका गया।
पुलिस ने क्या कहा? Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि, बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की सही वजह रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे की उम्र लगभग 7 माह का है। मासूम बच्चे की पहचान अभी नहीं हो पाई है।