
Greater Noida News /ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में छेड़छाड़ से नाराज नाबालिग किशोरी ने गुरुवार को अपने गले में फंदा डालकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के परिजन आरोपी युवक के खिलाफ जेवर कोतवाली पुलिस को तहरीर देने गए थे तब उनको घटना की जानकारी मिली थी।
आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे के निजी कालिज में 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी कक्षा आठ कीछात्रा थी। पड़ोस का युवक क़रीब एक वर्ष से किशोरी को कालिज आते जाते वक्त परेशान करता था। किशोरी ने बदनामी के डर से घटना की जानकारी अपने परिजनों को भी नही दी थी।
मंगलवार की रात नाबालिग किशोरी अपने परिजनों के साथ चारपाई पर सो रही थी, तभी देर रात पड़ोस का नामजद आरोपी बादल किशोरी के मकान पर आ धमका और उसका मोबाइल फोन नंबर मांगने लगा। किशोरी के इनकार करने पर युवक छेड़छाड़ करने लगा। नाबालिग किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी बादल मौके से फरार हो गया। किशोरी ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। किशोरी के परिजन रात को ही जहांगीरपुर पुलिस चौकी पर पहुंचे, जहां पुलिस कर्मियों ने तहरीर लेने से इंकार कर दिया और जेवर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देने को कहा, जहां से किशोरी के परिजन बैरंग वापस लौट आये।
गुरुवार को किशोरी के परिजन जेवर कोतवाली पुलिस को आरोपी बादल के खिलाफ तहरीर देने पहुंचे थे, तभी उनके पास फोन आया हि किशोरी ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। परिजन तत्काल जहांगीरपुर पहुंचे और किशोरी को लेकर जेवर के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची जेवर कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव उसके घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
नाबालिग किशोरी की हत्या का मुख्य आरोपी बादल को पकड़ने के लिये पुलिस की तीन टीमें लगाई गई है, जो संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही है। घटना को लेकर एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार खुद कमान संभाले हुए है। एसीपी जेवर रूद्र कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह चौहान भारी पुलिस बल के साथ अंतिम संस्कार में मौजूद रहे। Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा - नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें। देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।