Greater Noida News : नाबालिग साली को भगा ले गया जीजा, दो किशोरियां संदिग्ध स्थिति में लापता
Shameful Incident In Bihar
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:35 AM
Greater Noida News : थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के एक गांव से जीजा अपनी नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस संबंध में ससुर ने अपने दामाद के खिलाफ किशोरी का अपहरण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं अन्य थाना क्षेत्र से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।
थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका दामाद उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। सामाजिक बदनामी के भय से परिजन इस मामले को दबाकर किशोरी की तलाश करते रहे। किशोरी के न मिलने पर उन्होंने आरोपी दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
Greater Noida News in Hindi
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरियां लापता
Greater Noida News : वहीं थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सोरखा गांव की एक किशोरी अपने घर से सामान लेने के लिए मार्केट गई थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है।
एक अन्य घटना में थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सलारपुर से एक 14 वर्षीया से किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। Greater Noida News
Noida News: DLC पद से हटाए गए धर्मेंद्र कुमार, कानपुर कार्यालय किया अटैचदेश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।