
Greater Noida News (चेतना मंच)। ग्रेटर नोएडा के ग्राम मारहरा में भाइयों ने जमीनी विवाद में भाई के घर में घुसकर मारपीट की। घर खाली करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीड़ित ने आठ लोगों के खिलाफ थाना रबूपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है।
जितेंद्र पाल सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका अपने भाइयों से पुश्तैनी जमीन को लेकर मुकदमा चल रहा है। बीते 14 सितंबर को उसके भाई भंवर पाल, भाभी प्रीति, भतीजे निखिल, भतीजी खुशी, पप्पू, सुरेंद्र बॉबी, भोलू व कुलदीप आदि जबरन उसके घर में घुस आए और परिजनों के साथ गाली गलौज करने लगे। इस बात का विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपी घर को खाली न करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित के मुताबिक इस दौरान कुछ लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की।
इसके अलावा उतरावली गांव निवासी एक महिला ने अपने बेटे सहित सात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज व मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि उसका बेटा मकान पर जबरन कब्जा करना चाह रहा है। ग्राम उतरावली निवासी शीला ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा जीतू, महेश, प्रिंस, शिमला, बबलू, रोहित, छोटेलाल आदि उसके घर में जबरन घुस जाए और गाली-गलौज करने लगे। उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपी उसके घर पर जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि पीडि़तों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।