अवैध कब्जों पर चलेगा बुलडोजर, ACEO सुमित यादव को सौंपी गई कमान
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:04 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:04 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों में आंशिक रूप से विभाजन किया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर स्थानांतरित होकर आए सुमित यादव को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी के साथ अन्य कई कार्य सौंपे गए हैं।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के बीच में कार्य विभाजन आंशिक तौर पर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात विशेष कार्य अधिकारी सौम्य श्रीवास्तव को भूलेख, विधि, बिल्डर्स, मार्केटिंग, एसेट विभाग, उद्योग विभाग एवं बोर्ड बैठक से संबंधित कार्य सौंपे गए हैं। साथ ही लोकसभा, विधानसभा, राज्यसभा, विधान परिषद के प्रश्न एवं विधायी समिति संबंधित कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आरआईटी संबंधी कार्य भी देखेंगे
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसके सिंह अब आईटी, किसान-आबादी, आवासीय संपत्ति, ग्रुप हाउसिंग एवं कोऑपरेटिव सोसाइटी, वित्त विभाग, विद्युत, जलापूर्ति एवं गंगाजल परियोजना, सीवर विभाग, वर्क सर्किल-4, 5 एवं 6 के सभी विकास कार्य, ग्राम विकास, कौशल विकास, विशेष परियोजनाएं जैसे नाईट सफारी, हैलीपोर्ट एवं जेवर एयरपोर्ट से संबंधित कार्यों के अलावा आरआईटी संबंधी कार्य भी देखेंगे।
बोर्ड बैठक से जुड़े कार्य भी लक्ष्मी वीएस को सौंपे गए
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती श्रीलक्ष्मी वीएस को स्वास्थ्य विभाग, नियोजन विभाग, उद्यान विभाग, कार्मिक विभाग एवं मानव संपदा पोर्टल पर नोडल अधिकारी के रूप में कार्य, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय से संबंधित कार्य, राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) से संबंधित कार्य की जिम्मेदारी सौंप गई है। इसके साथ ही आईआईटी जीएनएल, डीएम, आईसी, परियोजना, नियोजन, सूचना प्रौद्योगिकी, एसेट, कार्मिक, भूलेख, संस्थागत, बोर्ड बैठक से जुड़े कार्य भी श्रीलक्ष्मी वीएस को सौंपे गए हैं।
जल विभाग तथा सीवर विभाग की जिम्मेदारी किसके पास?
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती प्रेरणा सिंह को संस्थागत, वाणिज्य विभाग, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के प्रभारी, वर्क सर्किल-1, 2, एवं 3, सिस्टम विभाग, शहरी सेवाएं, उपाध्यक्ष स्पोर्टस प्रबंधन समिति एवं स्पोर्ट्स सेल, केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति, नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा शिक्षा समिति, प्राधिकरण हित में सीएसआर संबंधी कार्य, रोड परिवहन व्यवस्था, एडवर्टाइजमेंट एवं पब्लिसिटी, संस्कृति, आईटी विभाग, वित्त विभाग, जल विभाग तथा सीवर विभाग की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर स्थानांतरित होकर आए सुमित यादव को वर्क सर्किल- 7 एवं 8 के विकास कार्य, ड्रेन कार्य, ग्रेटर नोएडा के एनएमआरसी से जुड़े कार्य, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने संबंधी कार्य के अलावा सिस्टम विभाग, किसान आबादी, विधि विभागअ उद्योग विभाग से जुड़े कार्य भी सौंपे गए हैं। Greater Noida News