Greater Noida News : बुलेट पर सवार बदमाश को पुलिस ने मारी गोली
Bullet rider shot dead by police
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:35 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा । थाना सूरजपुर पुलिस ने बीती रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया जबकि इसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
एडीसीपी साद मियां खान ने बताया कि बीती रात थाना सूरजपुर प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ तिलपता गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान रॉयल इनफील्ड बाइक पर आ रहे दो लोगों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख कर बाइक सवार वापस मुड़कर सर्विस रोड से भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो तेज रफ्तार बाइक फिसलने के कारण दोनों युवक गिर गये। खुद को घिरा देखकर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जिसे पुलिस ने दबोच लिया जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम अंकित उर्फ अमित उर्फ अक्की पुत्र धर्मवीर निवासी ग्राम खेड़ा थाना दादरी तथा फरार साथी का नाम सुमित बताया। अंकित के पास से एक तमंचा कारतूस बरामद हुआ।
एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए अंकित पर विभिन्न थानों में गैंगस्टर सहित करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इसके अपराधिक इतिहास की पड़ताल की जा रही है और फरार सुमित की भी तलाश की जा रही है।